Search

 
 
 

रांची में एग्रोटेक किसान मेला: कृषि उत्पादकता व पर्यावरण संरक्षण पर जोर, सीएम ने किया उद्घाटन

 
Ranchi: रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय एग्रोटेक किसान मेले का आयोजन 8 फरवरी से 10 फरवरी तक किया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को मेले का उद्घाटन किया.

इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/delhis-victory-is-the-result-of-pm-modis-strong-leadership-babulal/">दिल्ली

की जीत पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम : बाबूलाल

कृषि उत्पादकता, सुरक्षित खाद्य एवं पर्यावरण संरक्षण" है थीम

इस बार मेले की थीम "कृषि उत्पादकता, सुरक्षित खाद्य एवं पर्यावरण संरक्षण" रखी गई है. मेले में 120 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, कॉलेजों, कृषि विज्ञान केंद्रों और अनुसंधान संस्थानों के अलावा बीज, कृषि यंत्र, उर्वरक निर्माता, बैंक, वित्तीय संस्थान और स्वयंसेवी संगठन अपनी तकनीक, सेवाएं और उत्पाद प्रदर्शित करेंगे.

महिला कृषक गोष्ठी और पशु-पक्षी प्रदर्शनी

9 फरवरी को महिला कृषक गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधायक कल्पना सोरेन बतौर अतिथि शामिल होंगी. इसी दिन होने वाली पशु-पक्षी प्रदर्शनी में खिजरी विधायक राजेश कच्छप और डॉ अभिजीत कर मौजूद रहेंगे.

10 फरवरी को होगा समापन समारोह

मेले का समापन 10 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे होगा. इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीख विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/amit-shahs-post-on-bjps-victory-in-delhi-public-cannot-be-misled-by-repeated-false-promises/">दिल्ली

में भाजपा की जीत पर अमित शाह का पोस्ट, जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही