Search

 
 
 

अहान पांडे -शरवरी की जोड़ी मचाएगी धमाल, यशराज फिल्म्स ने किया फिल्म बेपरवाह का ऐलान

Lagatar Desk : इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म में अहान के साथ एक्ट्रेस शरवरी नजर आएंगी. फिल्म अगले साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : सैयारा फेम एक्टर अहान पांडे एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम बेपरवाह फियरलेस इन लव है. यशराज फिल्म्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट की घोषणा की है.

 

इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म में अहान के साथ एक्ट्रेस शरवरी नजर आएंगी. फिल्म अगले साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

रोमांस, एक्शन और इमोशन से भरपूर होगी फिल्म

 

बेपरवाह का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जबकि फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं. फिल्म में रोमांस के साथ दमदार एक्शन और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. अहान पांडे और शरवरी पहली बार इस फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

 

पोस्टर में दिखा अहान का दमदार अंदाज

शेयर किए पोस्टर में अहान के हाथ में बंदूक नजर आ रही है. उनके चेहरे और कपड़ों पर खून के निशान दिखाई दे रहे हैं. वहीं, शरवरी के हाथ में गिटार है. पोस्टर में दोनों एक-दूसरे के सिर से सिर मिलाए नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की कहानी में रोमांस और एक्शन के अनोखे मेल की झलक देता है.

 

पोस्टर के बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ अहान की आवाज भी सुनाई देती है. इसमें वह इश्क को बेपरवाह बताते हुए उसके लिए किसी भी हद तक जाने की बात कहते हैं. इस डायलॉग से फिल्म के जुनूनी प्यार और एक्शन से भरपूर है.इसमें अहान एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही