Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अहान पांडे स्टारर फिल्म सैयारा  का ट्रेलर आउट, शेयर किया पोस्ट

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म सैयारा रिलीज को तैयार है. जो 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने आज अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म सैयारा का ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्म का ट्रेलर काफी धांसू है.पूरे ट्रेलर में मोहब्बत, जुनून और नफरत देखने को मिल रही है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म सैयारा रिलीज को तैयार है. जो 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने आज अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म सैयारा का ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्म का ट्रेलर काफी धांसू है.पूरे ट्रेलर में मोहब्बत, जुनून और नफरत देखने को मिल रही है. ये फिल्म यंगस्टर्स के प्यार की कहानी है. इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- दोषपूर्ण, अपूर्ण लोग परिपूर्ण प्रेम कहानियां बनाते हैं. एक ऐसी प्रेम कहानी का अनुभव करें जो इतनी शुद्ध हो कि वह आपके दिल को भर दे हैसटैग सैयारा का ट्रेलर अभी आउट

 

 

 


क्या है सैयारा फिल्म के ट्रेलर में खास

 

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा एक तरह से आशिक, आशिकी, जुनून, संगीत और नफरत पर बेस्ड फिल्म है. ट्रेलर के शुरुआत में अहान पांडे का खौफनाक रूप देखने को मिल रहा है, जिसमें वे एक कैफे में लोगों के मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वो गुस्से में तोड़फोड़ करते हुए कहते है एक अच्छा आर्टिस्ट अपनी जान लगा दें तो तुम लोगों को क्या मिलता है. इसी के साथ फिल्म की हीरोइन अनीत पड्डा की एंट्री होती है, जिसे दूसरों का ईगो और धोखेबाजी झेलने पड़ती है, पर उसे लिखने का शौक है. फिर संगीत की एक अनोखी दुनिया, दोनों में प्यार-मस्ती देखने को मिलती है और अचानक सबकुछ बदल जाता है. एक की नफरत तो दूसरे का पागलपन देखने को मिलता है. बताया जा रहा है कि फिल्म बेसिकली म्यूजिक पर बेस्ड एक अनोखी लव स्टोरी है. हालांकि, इसकी कहानी में और क्या होगा ये तो फिल्म रिलीज और इसे देखने के बाद पता चलेगा.

 

यशराज फिल्म्स की मूवी सैयारा


आदित्य चोपड़ा का प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स काफी समय बाद कोई रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहा है. बीते कुछ सालों में प्रोडक्शन की एक्शन-थ्रिलर फिल्में ही देखने को मिली. फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है. मोहित अपनी पिछली फिल्मों की तरह एक बार फिर रोमांस, प्यार, पागलपन को स्क्रीन पर उतार रहे हैं. इस फिल्म से अनन्या पांडे का कजिन भाई अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहा है. वहीं, एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी इसी फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही है. फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय विधानी है. इसमें संगीत फहीम अब्दुल्ला, मिथुन, तनिष्क बागची, अर्सलान निजामी, विशाल मिश्रा, सचेत-परंपरा का है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही