Search

 
 
 

अहान पांडे की नई एक्शन रोमांटिक फिल्म का एलान,अली अब्बास जफर करेंगे निर्देशन

सैयारा’ फेम एक्टर अहान पांडे अब निर्देशक अली अब्बास जफर की नई फिल्म में नजर आने वाले हैं .यह एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म होगी, जिससे अहान का पहला लुक भी सामने आ गया है.
 

Lagatar desk : सैयारा’ फेम एक्टर अहान पांडे अब निर्देशक अली अब्बास जफर की नई फिल्म में नजर आने वाले हैं .यह एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म होगी, जिससे अहान का पहला लुक भी सामने आ गया है.अली अब्बास जफर ने अपने इंस्टाग्राम पर अहान की एक तस्वीर शेयर करते हुए इस प्रोजेक्ट की घोषणा की. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा -और शुरू हो गई .फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है,क्योंकि यह अहान पांडे के करियर का एक अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है.

 

 


शूटिंग हुई शुरू


अहान पांडे की इस फिल्म की शूटिंग आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. जल्द ही मुख्य कलाकरो की भी आधिकारिक घोषणा की जाएगी. फिल्म का निर्माण वाईआरएफ कर रहा है. इसकी शूटिंग मुंबई और विदेशों में होगी.


 

अली अब्बास ने शेयर की दो तस्वीरें


शेयर किए तस्वीर में अहान के चेहरे साफ नजर आ रहा है,तस्वीर थोड़ी धुंधली है. छोटे बाल में अहान का यह लुक कमाल का लग रहा है. इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी को देखते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर एक क्लैप बोर्ड की है. जिसके साथ लिखा -यश राज फिल्म्स, प्रोडक्शन नंबर 79, निर्देशक अली अब्बास जफर

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही