Search

 
 
 

रांची के चुटिया में सिलेंडर नहीं मिलने से फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, बांस-बली लगाकर सड़क जाम की

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है. , जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
 

Ranchi :   पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है. , जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

इसी समस्या को लेकर रांची के चुटिया इलाके में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने बांस-बली लगाकर सड़क जाम कर दी.  इस वजह से इलाके में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है. लोगों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से गैस की समस्या से जूझ रहे हैं और बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है. 

 

उपभोक्ताओं का आरोप है कि नंबर लगाने के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है. जबकि कुछ लोग कालाबाजारी में लगे हुए हैं. लगातार हो रही इस परेशानी के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जो अब सड़कों पर नजर आने लगा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही