Search

 
 
 

पुणे में बिल्डिंग से गिरकर हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की मौत

हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चिहुंटिया गांव के रहने वाले नुनुचंद महतो (40) की पुणे (महाराष्ट्र) में बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 

Hazaribagh :  हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चिहुंटिया गांव के रहने वाले नुनुचंद महतो (40) की पुणे (महाराष्ट्र) में बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

बताया जाता है कि नुनुचंद महतो करीब 15 वर्षों से पुणे में राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. गुरुवार को काम के दौरान अचानक बिल्डिंग से गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक अपने पीछे पत्नी धनेश्वरी देवी, पुत्री देवंती कुमारी (20), कंचन कुमारी (15) और पुत्र राकेश कुमार (18) समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है.

 

घटना की जानकारी मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है. आए दिन देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में काम के दौरान मजदूरों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं.

 

सिकंदर अली ने कहा कि हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह जिले से बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों और महानगरों का रुख करते हैं. ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है. उन्होंने सरकार से मांग की कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, ताकि पलायन पर रोक लगाई जा सके और मजदूरों की जान जोखिम में न पड़े.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही