Search

 
 
 

कमर्शियल सिलेंडर फिर महंगा, 194–200 रुपये तक बढ़े दाम, रांची में कीमत 2258 रुपये पहुंची

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है. कच्चा तेल और गैस की किल्लत के बीच एक बार फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दाम बढ़ा दिए हैं.
 

Lagatar Desk :  मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है. कच्चा तेल और गैस की किल्लत के बीच एक बार फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दाम बढ़ा दिए हैं. 

 

महीने की पहली तारीख से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 194 रुपये से लेकर 220 रुपये तक महंगा हो गया है. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

 

बता दें कि इससे पहले 7 मार्च को भी कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हुआ था. वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 913, कोलकाता में 939, मुंबई में 912.50, चेन्नई में 928.50 और झारखंड में 970 रुपये हो गई थी. 

 

 

हैदराबाद में 2321 में मिल रहा 19 कि.ग्रा. वाले सिलेंडर

दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 194 रुपये महंगा होकर 2078.50 रुपये का हो गया है, जो पहले 1884.50 रुपये में मिल रहा था. मुंबई में इसकी कीमत 196 रुपये बढ़कर 2031 रुपये पहुंच गई है.

 

चेन्नई की बात करें तो यहां कमर्शियल सिलेंडर 203 रुपये महंगा हो गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 2246.50 रुपये हो गई है. वहीं कोलकाता में सिलेंडर के दाम 218 रुपये बढ़कर 2208 रुपये का हो गया है.

 

रांची में भी इसकी कीमत में 220 रुपये का इजाफा हुआ है और अब यह 2258 रुपये में मिल रहा है. अन्य शहरों की बात करें तो लखनऊ में यह 2201 रुपये, पटना में 2365 रुपये, जयपुर में 2031 रुपये, बेंगलुरु में 2161 रुपये और हैदराबाद में 2321 रुपये में मिल रहा है. 

 

रेस्टोरेंट में खाना हो जाएगा महंगा

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. इसकी वजह से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे फूड बिजनेस चलाने वालों की लागत बढ़ जाएगी, जिससे खाने-पीने की चीजें महंगी होने की संभावना है. खासकर छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि उनके मुनाफे पर दबाव पड़ेगा.

 

दरअसल मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है. होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा आने से वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. इसी कारण तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही