Search

 
 
 

जमशेदपुर : आपसी रंजिश में फायरिंग व चापड़ से हमला, दो गंभीर, छह हिरासत में

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर (डिब्बा लाइन बस्ती) में मंगलवार देर रात अपराधियों ने हिंसक वारदात को अंजाम दिया. अमित स्टोर के पास हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और चापड़ से हमला किया. इस हमले में दो युवक घायल हो गए.
 

Jamsedpur:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर (डिब्बा लाइन बस्ती) में मंगलवार देर रात अपराधियों ने हिंसक वारदात को अंजाम दिया. अमित स्टोर के पास हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और चापड़ से हमला किया. इस हमले में दो युवक घायल हो गए. 

 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने सन्नी पुष्टि उर्फ जगन्नाथ और नंदू लोहार को सड़क पर दौड़ा दौड़कर पीटा. दोनों पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए गए. वहीं दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई.  इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें सन्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है. नंदू लोहार के हाथ में गोली लगी है.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय-1 डीएसपी भोला प्रसाद सिंह और सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया. प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है. 

 

पुलिस के मुताबिक, घायल नंदू लोहार हाल ही में चोरी के एक मामले में जेल से छूटकर आया था. जबकि सन्नी पुष्टि पर पहले से नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप लग चुके हैं. सन्नी की बहन सोनी ने हमले के लिए सुरु भुइयां के बेटों संजय, पाल, आजाद सहित उनके सहयोगियों करण और प्रिंस लोहार पर आरोप लगाया है. 

 

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है और सभी को गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद स्थानीय महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 

यह भी आरोप लगाया कि बस्ती में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की शिकायत कई बार की गई. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बढ़े हैं. स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही