Search

 
 
 

रांची : दो दिन लाइन में इंतजार के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने मुख्य सड़क जाम की

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण झारखंड समेत पूरे भारत में गैस सिलेंडर की किल्लत हो गई है. रांची में भी गैस की समस्या और उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन खुलकर सामने आने लगे हैं.
 

Ranchi :  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी दिखने लगा है. झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में रसोई गैस की किल्लत हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है. इससे नाराज उपभोक्ता विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं. 

 

रांची में भी गैस की समस्या और उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन खुलकर सामने आने लगे हैं. चुटिया इलाके के बेल बगान में गैस उपभोक्ता पिछले दो दिनों से सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पाई. लगातार इंतजार के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़क पर उतर आए.

 

 

 

नाराज उपभोक्ताओं ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सड़क जाम होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति में लगातार देरी हो रही है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. वहीं सड़क जाम होने की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच रही है. 



 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही