Search

 
 
 

धनबाद : वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई. मनोरमा सिंह के आवास में हुई अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई.
 

Dhanbad :  शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई. मनोरमा सिंह के आवास में हुई अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई.

 


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण बड़ा हादसा टल गया. आग कैसे लगी है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि घर में पूजा के दौरान जलाए गए कपूर की लौ से आग लगी होगी. घटना के संबंध में  मनोरमा सिंह ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ घर में मौजूद थीं .आग लगने से घर में रखा गद्दा, आलमारी और अन्य घरेलू सामान जल गया. 

 

 


वहीं स्थानीय निवासी उमेश सिंह ने बताया कि आग फैलते देख पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए. स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया,जिससे बड़ी क्षति होने से बच गया. फिलहाल, घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही