- 24 मार्च की सुबह Lagatar Media ने "पाकिस्तान में रह रहा अपराधी प्रिंस खान के संपर्क में रहते हैं सांसद ढ़ुल्लू महतो" शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था.
Ranchi: धनबाद के सांसद ढ़ुल्लू महतो ने किसी न्यूज पोर्टल का नाम लिये बिना मानहानी का मुकदमा करने की चेतावनी दी है. उन्होंने यह चेतावनी अपने दबंगई अंदाज में दी है. फेसबुक पर किये गये पोस्ट में ढ़ुल्लू महतो ने लिखा है- न्यूज पोर्टल को सूचित किया जाता है खबर का साक्ष्य प्रस्तुत करें. अन्यथा वह मानहानी का मुकदमा करेंगे. उन्होंने अपने पोस्ट को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु और विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को भी टैग किया है.
यहां Lagatar Media यह स्पष्ट करता है कि वह अपनी खबर पर कायम है. पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज तथ्यों के आधार पर ही खबर का प्रकाशन किया गया है. और पुलिस का रिकॉर्ड बताता है कि धनबाद का शातिर अपराधी, जो पाकिस्तान में रह कर झारखंड के अलग-अलग हिस्सों रंगदारी वसूलने व हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहा है, उससे सांसद ढ़ुल्लू महतो की बात होती रही है. यह बातचीत किस तरह की थी, इसकी जांच चल रही है.
पढ़ें, 24 मार्च की सुबह प्रकाशित खबर....

Leave a Comment