Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान में रह रहा अपराधी प्रिंस खान के संपर्क में रहते हैं सांसद ढ़ुल्लू महतो

Ranchi: धनबाद का अपराधी जो पूरे राज्य में व्यवसायियों को धमकी देकर रंगदारी वसूलता है, जो अब पाकिस्तान के बहावलपुर में रह कर सूरज सिन्हा गिरोह की मदद से रंगदारी वसूली कर रहा है, उसके संपर्क में धनबाद के सांसद ढ़ुल्लू महतो रहते हैं. पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज तथ्यों के मुताबिक ढ़ुल्लू महतो अक्सर बात किया करते थे. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बातचीत किस लिए होते रहे? क्या इसका बातचीत का कोई संबंध प्रिंस खान के अपराध से भी है?
Advertisement
Advertisement

Dheeraj/Sanjit

Ranchi : धनबाद का अपराधी, जो पूरे राज्य में व्यवसायियों को धमकी देकर रंगदारी वसूलता है, अब पाकिस्तान के बहावलपुर में रहकर सुजीत सिन्हा गिरोह की मदद से रंगदारी वसूली कर रहा है. उसके संपर्क में धनबाद के सांसद ढ़ुल्लू महतो रहते हैं.

 

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज तथ्यों के मुताबिक, ढ़ुल्लू महतो अक्सर उससे बात किया करते थे. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बातचीत किस लिए होती रही? क्या इस बातचीत का कोई संबंध प्रिंस खान के अपराध से भी है? 

 

कल आपने पढ़ा...

 

ढ़ुल्लू महतो भाजपा के सांसद हैं. वह कोयला के कारोबार से ना सिर्फ जुड़े हुए हैं, बल्कि धनबाद के कोयला खनन व ट्रांसपोर्टिंग उद्योग में सबसे अधिक दबदबा रखने वालों में से एक हैं. इतना ही नहीं प्रिंस खान के रंगदारी उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र भी धनबाद और वहां का कोयला खनन व ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ी कंपनियां व कारोबारी हैं. 

 

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि कुबेर के पकड़े जाने के बाद प्रिंस खान का एक मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगा. उस मोबाइल नंबर से किये गये कॉल का विश्लेषण करने से यह पता चला है कि उस नंबर से प्रिंस खान ने किसी को भी ना तो कभी धमकी दी है और ना ही कभी रंगदारी मांगी. उस नंबर का इस्तेमाल वह सफेदपोश लोगों से बातचीत के लिए किया करता था. उस मोबाइल पर हुए व्हाट्सएप चैट भी पुलिस को मिला है, जो करीब 500 पन्नों का है.

 

जांच के दौरान पुलिस को इस बात के तथ्य व सबूत मिले हैं कि प्रिंस खान से जुड़े कई सफेदपोश लोग अपने फायदे के लिए उसका इस्तेमाल करते हैं. प्रिंस खान को अपने प्रतिद्वंदी कारोबारी, बिल्डर या व्यवसायी का नंबर व अन्य सूचनाएं उपलब्ध कराते हैं. फिर प्रिंस खान संबंधित कारोबारी को फोन करके धमकी देता है और इसका फायदा नंबर उपलब्ध कराने वाले को मिलता है. बदले में प्रिंस खान को दोनों ही तरफ से मोटी रकम मिल जाती है.

 

जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि कई मर्तबा पुलिस-प्रशासन को डिस्टर्ब करने के लिए भी कुछ लोगों ने प्रिंस खान की मदद ली है. ताकि प्रशासन धमकियों, रंगदारी या वारदात के उदभेदन में उलझ जाये और उनके काम आसानी से निकल जाये.  

 

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते एक प्रेस कांफ्रेंस में धनबाद पुलिस ने दावा किया था कि प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश हैं. इस बीच प्रिंस का गुर्गा रांची निवासी राणा राहुल के साथ कई बड़ी हस्तियों की तस्वीरें सामने आयीं. इसके बाद से प्रिंस खान और सफेदपोशों के संबंधों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही