Search

 
 
 

टाटीसिल्वे में गेल सीएनजी पंप पर डकैती, ओरमांझी में दुकानदार पर चाकू से हमला

राजधानी रांची में बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है. बीआईटी मेसरा के दो पेट्रोल पंप के अलावा टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र स्थित गेल सीएनजी पंप पर भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है.
 

Ranchi : राजधानी रांची में बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है. बीआईटी मेसरा के दो पेट्रोल पंप के अलावा टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र स्थित गेल सीएनजी पंप पर भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है. 

 

बताया जाता है कि पांच की संख्या में डकैत गेल सीएनजी पंप पर पहुंचे और बारह हजार रुपए लेकर फरार हो गये. लूट की पूरा वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद टाटीसिलवे थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की.

 

थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात गेल सीएनजी पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. सीसीटीवी फुटेज में पांच लोग घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं. पुलिस डकैतों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

 

ओरमांझी में दुकानदार पर जानलेवा हमला

ओरमांझी थाना इलाके में भी बीती रात चाकूबाजी की घटना हुई है. बताया जाता है कि कुछ लोग एक दुकान पर पहुंचे. इसके बाद उनकी दुकानदार से किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते बात बढ़ गई और दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही