Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल सिंह बेंगलुरु से हुआ फरार, महिला मित्र से पुलिस ने की पूछताछ

Ranchi : अपराधी प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पर वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बेंगलुरू में छिपा हुआ है. इस सूचना पर पुलिस की टीम बेंगलुरु गई, लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस की टीम ने राहुल के महिला मित्र से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिला ने सिर्फ यह बताया कि वह पहले संपर्क में थी, अब नहीं. विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.
  • •⁠  ⁠एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के होटल में फायरिंग व हत्या का मामला.
  • •⁠  ⁠पांच साल पहले तक नौकरी की तैयारी करता था राहुल.
  • •⁠  ⁠2023 में लालपुर क्षेत्र में गोली चलने के बाद मिला बॉडीगार्ड.
  • •⁠  ⁠सुअर के अलावा गाय के कारोबार से जुड़ा, कई अफसर हैं पैरवीकार.

Ranchi : अपराधी प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पर वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बेंगलुरू में छिपा हुआ है. इस सूचना पर पुलिस की टीम बेंगलुरु गई, लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस की टीम ने राहुल के महिला मित्र से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिला ने सिर्फ यह बताया कि वह पहले संपर्क में थी, अब नहीं. विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है.

 

इसे भी पढ़ें....

 

सुअर बेचने के कारोबार से जुड़ा

राणा राहुल सिंह पहले सुअर बेचने का कारोबार करता था. बाद में इसी की आड़ में वह गाय की तस्करी करने लगा. पुलिस विभाग में चर्चा है कि उसके संबंध कई पुलिस अफसरों से बन गये, जो कई बार उसकी पैरवी भी कर दिया करते थे. वह कुछ अफसरों का चहेता भी बन गया था. साथ में प्रिंस के लिए काम करता रहा. संभव है पुलिस अफसरों को उसके प्रिंस खान कनेक्शन की जानकारी ना हो. लेकिन प्रिंस से संपर्क और कारोबार में अफसरों की मदद से वह अमीर बनता चला गया. बताया जाता है कि बेंगलुरु और सिलीगुड़ी में उसका फार्म हाउस है. वह कई गाड़ियों के काफिले में चलता था और गले व हाथ में ढ़ेर सारा सोने का चेन व काड़ा पनता था. ताकि सामने वाले पर रौब डाल सके.

 

देखें वीडियो रिपोर्ट...

 

पांच सालों में शून्य से शिखर तक

लालपुर इलाके में पांच साल पहले राणा राहुल सिंह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था. उसने कोचिंग संस्थानों में दाखिला लिया और तैयारी करता रहा. इसी बीच उसके रिश्तेदार, जो सुअर के कारोबार से जुड़े हुए थे, उनका ट्रक बुंडू इलाके में एक्सीडेंट कर गया. उनके कहने पर राणा राहुल सिंह बुंडू गया और इस मामले को संभाला. इसके बाद वह इस कारोबार से जुड़ गया. वर्ष 2023 में लालपुर इलाके में उस पर गोली चली. इसे लेकर उसने लालपुर थाना में कांड संख्या- 307/2023 दर्ज कराया. इसके आरोपी मुकेश सिंह को अदालत ने इस तर्क पर जमानत दी कि राणा राहुल ने बॉडीगार्ड लेने के लिए नाटक किया. 

 

हत्याकांड के बाद तेज हुई पुलिसिया कार्रवाई

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके में सात मार्च की रात 8.23 बजे अपराधी प्रिंस खान के गुर्गे ने होटल में घुसकर फायरिंग की. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद के साथ-साथ रांची पुलिस ने भी कार्रवाई शुरु की. पुलिस ने प्रिंस खान का खास गुर्गा कुबेर को गिरफ्तार किया. उसने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किये, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस ने इस मामले में कौशल पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं शूटर उपलब्ध कराने वाला राणा राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही