Search

 
 
 

जमशेदपुर :  दोस्तों ने दोस्त पर ही चापड़ से किया हमला, चार गिरफ्तार, वारदात CCTV में कैद

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के पास मंगलवार की देर रात दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया. मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने अपने ही साथी पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Jamsedpur :  जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के पास मंगलवार की देर रात दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया. मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने अपने ही साथी पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात टेल्को इलाके के थीम पार्क के पास दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि तीन युवकों ने मिलकर आदर्श सिंह (18 वर्षीय) नाम के युवक पर हमला कर दिया.

 

हमलावरों ने उस पर चापड़ से कई वार किए, जिससे उसकी गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद घायल युवक को तुरंत बाद टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) रेफर किया गया. फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर देखा जा सकता है कि तीन युवक मिलकर एक लड़के पर हमला कर रहे हैं.  पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही