Search

 
 
 

AI Impact Summit : यूथ कांग्रेस ने टीशर्ट उतार कर प्रदर्शन किया, राहुल गांधी पर बरसी भाजपा, राष्ट्रीय शर्म करार दिया

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में जारी एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में आज शुक्रवार को हंगामा मच गया. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर में घुस गये और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी की. अपनी टीशर्ट उतार कर प्रदर्शन किया
 

New Delhi :  दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में जारी एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में आज शुक्रवार को हंगामा मच गया. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर में घुस गये. उन्होंने अपनी टीशर्ट उतार कर प्रदर्शन किया  और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी की.

 

 

 
यूथ कांग्रेस के लोग पीएम कंप्रोमाइज... के नारे लगा रहे थे. सोशल मीडिया एक्स पर  जारी एक  पोस्ट में  यूथ कांग्रेस ने लिखा, जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो, तो साफ है, पीएम मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हैं.

 

लिखा कि इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता एआई समिट पहुंचे और कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं. इंकलाब जिंदाबाद.  

 

भाजपा ने इसे राष्ट्रीय शर्म करार दिया है. जिस समय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे, उस समय वहां (समिट)देश-विदेश के कई VIP प्रतिनिधि मौजूद थे.

 

सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अचानक बैनर-पोस्टर लेकर एआई इम्पैक्ट समिट हॉल के निकट पहुंच गये. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.  वहां से उन्हें तिलक मार्ग थाने ले जाया गया.
 


दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि AI समिट से हिरासत में लिये गये कुछ कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस जांच में जुट गयी है कि  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद वे अंदर कैसे घुस गये.

 

पुलिस के अनुसार करीब 10 लोग थे.  4- 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जानकारी सामने आयी है कि  यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता QR कोड से एंट्री लेकर गये थे.  
  


भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने AI Summit  के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा हंगामा किये जाने के लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया है. मालवीय ने इस घटना को राष्ट्रीय शर्म कहा है.

 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, यह राष्ट्रीय शर्म की बात है. एक ओर जहां भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, अपनी तकनीकी नवाचार और नेतृत्व का लोहा मनवा रहा है, वहीं कांग्रेस ने  व्यवधान डाला.

 

अमित मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर आयोजन स्थल पर हंगामा किया. आरोप लगाया कि इस घटना को विश्व मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए डिजाइन किया गया था.

 

जान लें कि AI Impact Summit ग्लोबल साउथ में भारत द्वारा आयोजित पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन है. Summit  में 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से ज्यादा वैश्विक एआई विशेषज्ञ एवं उद्योग प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही