Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव आदिल अजीम ने फिर आजसू का थामा दामन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव सह रांची लोकसभा प्रभारी आदिलअजीम ने गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू का दामन थामा. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि आदिल अजीम एक ईमानदार कार्यकर्ता हैं. पार्टी में वापस आने से आजसू को मजबूती मिलेगी. आदिल अजीम ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा. आजसू के काम को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे. विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आजसू पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे.

सैकड़ों लोग शामिल हुए

मौके पर पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष हसन अंसारी, जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, सनराज उरांव, मिथिलेश उरांव, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद शमीम राय, मोहम्मद प्रमिला देवी, पप्पू ठाकुर, एमडी कौशिक, शाहबाज खान, वीरेंद्र उरांव, प्रताप उरांव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें – युवाओं">https://lagatar.in/jharkhand-government-ready-to-provide-jobs-to-youth-satyanand-bhokta-many-news-from-latehar-including/">युवाओं

को नौकरी देने के लिए झारखंड सरकार तत्पर: सत्यानंद भोक्ता।। समेत लातेहार की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही