Search

 
 
 

वायुसेना का युद्धाभ्यास 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक, NOTAM जारी, पाकिस्तान में हड़कंप

National  News : 9 से 21 सितंबर तक भारत और जापान का संयुक्त अभ्यास वीर गार्जियन 26 जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर होने जा रहा है. जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स तीन एफ-2ए फाइटर विमान और लगभग 110 सैनिकों के साथ इसमें भाग लेगा.
 
वायुसेना का युद्धाभ्यास 21 सितंबर से( फाइल फोटो)

National  News :  भारतीय वायुसेना पश्चिमी राजस्थान में हवाई युद्धाभ्यास करने जा रही है. इसके लिए नोटैम (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया गया है. युद्धाभ्यास के लिए 21 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक जैसलमेर, जोधपुर के अलावा फलोदी, बीकानेर और आसपास का हवाई क्षेत्र सुरक्षित किया गया है.

 

इस युद्धाभ्यास की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है.  खबर है कि इससे पूर्व 9 से 21 सितंबर तक भारत और जापान का संयुक्त अभ्यास वीर गार्जियन 26 जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर होने जा रहा है.

 

जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स तीन एफ-2ए फाइटर विमान और लगभग 110 सैनिकों के साथ इसमें भाग लेगा.  पहली बार जापानी फाइटर जेट भारतीय एयर बेस से उड़ान भरेंगे. इसके बाद नोटैम वाला युद्धाभ्यास शुरू किया जायेगा.  
 
 

 इस क्रम में वायुसेना का एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर में होने की सूचना है. इसमें कई विदेशी वायुसेनाएं भी शामिल होगी.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही