Search

 
 
 

मोदी-पेजेशकियन मुलाकात अमेरिका को खटकी, रुबियो ने कहा, ईरान के मददगार देश भुगतेंगे

National  News : रुबियो ने ब्रायन किलमीड के शो द ब्रायन किलमीड शो में इंटरव्यू के दौरान यह बात कही.  दरअसल मार्को रुबियो से पीएम मोदी-पेजेशकियन मुलाकात सहित भारत-ईरान के बीच संभावित किसी व्यापार समझौते को लेकर सवाल पूछा गया था.
 
मोदी-पेजेशकियन मुलाकात (फाइल फोटो)

National  News : बिश्केक में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की  मुलाकात अमेरिका को रास नहीं आयी है. सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिका ने भारत के अलावा उन  देशों को चेताया है जो ईरान के साथ बिजनेस कर रहे हैं या अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में तेहरान की मदद करने में लगे हैं.

 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ चेताया कि कोई भी देश ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद न करे. मदद करने वाले देशों पर भी अमेरिका प्रतिबंध लगायेगा.रुबियो ने ब्रायन किलमीड के शो द ब्रायन किलमीड शो में इंटरव्यू के दौरान यह बात कही.  दरअसल मार्को रुबियो से पीएम मोदी-पेजेशकियन मुलाकात सहित भारत-ईरान के बीच संभावित किसी व्यापार समझौते को लेकर सवाल पूछा गया था.

 

 

हालांकि रुबियो ने कहा, ऐसा  नहीं लग रहा कि भारत-ईरान के बीच कोई ट्रेड डील है. लेकिन उन्होंने  माना कि किसी भी देश को अपनी विदेश नीति तय करने और ईरान के साथ संबंध बनाए रखने का अधिकार है.  रुबियो ने कहा, अमेरिका यह जानता है कि  दुनिया के कई देश ईरान से संपर्क साध रहे  हैं.

 

उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा, उनका रुख स्पष्ट है, कोई भी  देश को ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद न करे. कोई भी देश ईरान को  ऐसी व्यवस्था बनाने में मदद न करे,  चाहिए, जिसके माध्यम से  ईरान धनराशि कमाये फिर उसका इस्तेमाल आतंकवाद को समर्थन देने या परमाणु हथियार बनाने की कोशिश में करे.  कोई देश ऐसा करेगा,  तो अमेरिका उस देश पर प्रतिबंध लगायेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही