National News : देश में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने इसके संकेत दिये हैं मौसम विभाग ने आज गुरुवार तीन सितंबर के लिए यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 19 राज्यों में अलर्ट जारी किया है.
अलर्ट के अनुसार कई इलाकों भारी बारिश के आसार हैं. कहीं 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने कहा है किआंधी-तूफान के कारण पेड़ों और बिजली के खंभे गिरने का खतरा बना रहेगा. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड के कारण खतरा बढ़ सकता है.
विभाग ने समुद्र में जाने वाले मछुआरों को भी सावधान रहने को कहा है मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण ऐसा हो रहा है. इसके अलावा दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है.
पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और झारखंड के आसपास भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय हो गया है. इसका मतलब यह कि इसका व्यापक असर रहेगा. कई राज्य असर में आयेंगे.पूर्वी भारत में गरज-चमक और वज्रपात का खतरा बना रहेगा.ओले भी गिरेंगे, दक्षिण भारत के कई राज्य भी बारिश से अछूते नहीं रहेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

