Search

 
 
 

गडकरी ने कहा, राज्य सरकारें बाइक टैक्सी को मंजूरी दें, 8 करोड़ को रोजगार मिल सकेगा

National  News :   नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तो बाइक टैक्सी की अनुमति दे दी है, लेकिन परिवहन राज्य का विषय होता है. उन्होंने जानकारी दी कि कुछ राज्य सरकार ने अभी इसकी मंजूरी नहीं दी है. उन्होंने इन राज्यों से इस बदलाव पर मुहर लगाने की अपील की, ताकि लोगों के लिए कमाई का नया रास्ता खुल सके.
 
नितिन गडकरी(फाइल फोटो)

National  News :  केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने परिवहन  की सुविधा में इजाफा करने के लिए राज्य सरकारों को अहम सुझाव दिये हैं. श्री गडकरी सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया है कि वे अपने यहां बाइक टैक्सी को मंजूरी दें. उनका कहना था कि निजी बाइक और स्कूटर से यात्रियों को कहीं लाने ले जाने की सुविधा से खासकर ग्रामीण इलाकों में रोजगार का नया दरवाजा खुल जायेगा. कहा कि इस बदलाव से लगभग 8 करोड़ लोगों को रोजगार मिल सकता है


नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तो बाइक टैक्सी की अनुमति दे दी है, लेकिन परिवहन राज्य का विषय होता है. उन्होंने जानकारी दी कि कुछ राज्य सरकार ने अभी इसकी मंजूरी नहीं दी है. उन्होंने इन राज्यों से इस बदलाव पर मुहर लगाने की अपील की, ताकि लोगों के लिए कमाई का नया रास्ता खुल सके. 

 


अपनी बात रखते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सरकार सख्त नियम लागू करेगी. सरकार मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव कर ड्राइवरों के लिए नेगेटिव पॉइंट सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव लाने जा रही है,

 
नितिन गडकरी ने  भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की अनिवार्य ट्रेनिंग किये जाने की बात कही.  उन्होंने कहा, वर्तमान में देश ऐसी कोई जरूरी व्यवस्था नहीं है.उन्होंने JCB India आदि कंपनियों से अपील की कि वे ड्राइवरों को भारी मशीनी वाहन चलाने की ट्रेनिंग दें.  


इस अवसर पर गडकरी ने सुरक्षा पायलट प्रोग्राम का शुभारंभ किया. खबरों के अनुसार इस प्रोग्राम के तहत हाईवे, खनन-निर्माण जैसे जोखिम वाले कामों में लगे लगभग 10 लाख ड्राइवरों और कर्मचारियों की निशुल्क मेडिकल जांच व काउंसलिंग होगी. 


पहले चरण में नागपुर-कामठी के NH-44 और चंद्रपुर के माइनिंग क्षेत्र में क10 हजार लोगों की जांच की जायेगी. गडकरी ने आंक़डों का हवाला देते हुए बताया कि भारत में दोपहिया हादसों में 81,780 मौतें(दुनिया में सर्वाधिक) हुई हैं. उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाने, हिट एंड रन, गलत दिशा में ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाना, मोबाइल का इस्तेमाल हादसों की बड़ी वजह करार दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही