Search

 
 
 

वायु सेना का ट्रेनर विमान खेत में गिरा, महिला पायलट की जान बची

 
Pune : महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तालुका के कदबनबाड़ी में भारतीय वायु सेना के एक ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में गिर गया. हादसे में महिला पायलट भावना राठौड़ मामूली रूप से घायल हो गई. माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी से यह हादसा हुआ है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला पायलट का इलाज कराया. जानकारी के मुताबिक महिला पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

विमान ने बारामती से भरी थी उड़ान

इस विमान ने सोमवार सुबह बारामती से उड़ान भरी थी. इसी बीच इंदापुर तालुक के कदबनवाड़ी इलाके में आते ही यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान के गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि जानकारी के मुताबिक विमान किसी तकनीकी खराबी के आने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. गनीमत यह रही कि विमान में बैठी महिला पायल बाल-बाल बच गई. इस हादसे में विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने पायलट को सुरक्षित बाहर निकाला.

बारामती में दी जाती है पायलटों को ट्रेनिंग

बारामती में कार्वर एविएशन के माध्यम से पायलटों को विमान प्रशिक्षण दिया जाता है. इसी क्रम में एक ट्रेनी पायलट ने बारामती से उड़ान भरी थी, जिसकी चालक एक महिला पायलट थी. विमान इंदापुर तालुका के कदबनवाड़ी इलाके में उतरा, लेकिन किन्हीं कारणों से यह विमान अचानक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा पूर्वान्ह करीब साढ़े 11 बजे इंदापुर तहसील के कदबनवाड़ी में हुआ. इसे भी पढ़ें – नीतीश">https://lagatar.in/nitish-ill-did-not-attend-draupadi-murmus-swearing-in-ceremony-rjd-raised-questions/">नीतीश

बीमार, द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे, राजद ने उठाया सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही