Search

 
 
 

नीतीश बीमार, द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे, राजद ने उठाया सवाल

 
Patna : द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति बन गई हैं. उन्होंने सोमवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला समेत कई दिग्गज मौजूद रहे. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम से गायब रहे. सीएम हाउस के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत ठीक नहीं, जिसकी वजह से वह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाए. हालांकि शपथ ग्रहण में उनके नहीं शामिल होने से विपक्ष को बीजेपी-जेडीयू के रिश्ते पर सवाल उठाने का मौका मिल गया.

नीतीश अब बीजेपी के साथ पहले की तरह सहज नहीं रहे - शिवानंद तिवारी

आरजेडी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू में क्या चल रहा, समझ में नहीं आता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बीजेपी के साथ पहले की तरह सहज नहीं रहे. उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण में नहीं शामिल होने की वजह तो वही दोनों जाने.

किसी तरह की नाराजगी की बात नहीं- जदयू

आरजेडी की उठाए गए सवाल का जेडीयू ने जवाब दिया. पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि जब हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया, तो आगे का सवाल कहां है. इसमें किसी तरह की नाराजगी की बात कहां से आ गई, वजह तो सीएम हाउस से पता चलेगा. राजनीतिक बयानबाजी के बीच में सीएम हाउस के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत ठीक नहीं, जिसकी वजह से वह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाए. इसे भी पढ़ें – कोर्ट">https://lagatar.in/protest-across-the-state-against-court-fee-hike-jharkhands-lawyers-are-away-from-judicial-work/">कोर्ट

फीस वृद्धि का राज्य भर में विरोध, न्यायिक कार्यों से दूर हैं झारखंड के वकील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही