Search

 
 
 

रांची से जयपुर, कोच्चि, श्रीनगर, गोवा समेत 7 नये शहरों के लिए हवाई सेवाएं, समर शेड्यूल जारी

 
Ranchi : रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जयपुर, कोच्चि, श्रीनगर, गोवा समेत 7 नये शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होंगी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने इसके लिए समर शेड्यूल जारी किया है. यह समर शेड्यूल 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक लागू रहेगा. इसमें जयपुर, कोच्चि, श्रीनगर, विशाखापत्तनम, गोवा, मैंगलोर और देवघर शहर के लिए विमान सेवाएं शामिल हैं. वर्तमान में रांची से 38 उड़ानें संचालित होती हैं, जिन्हें नए सत्र के लिए बढ़ाकर 41 कर दिया गया है.

किस शहर के लिए कब विमान सेवाएं

जारी शेड्यूल के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट बेंगलुरु-रांची-पुणे-मैंगलोर रात 8:10 बजे रांची आएगी और रात 8:45 बजे रवाना होगी. इंडिगो की बेंगलुरु-रांची-पुणे-विशाखापत्तनम फ्लाइट रात 8:10 बजे रांची पहुंचेगी और रात 8:45 बजे विशाखापत्तनम के लिए प्रस्थान करेगी. इंडिगो की गोवा-रांची-गोवा फ्लाइट रांची में शाम 6:15 बजे पहुंचेगी और शाम 6:45 बजे गोवा के लिए रवाना होगी. दिल्ली-रांची-दिल्ली-कोच्चि के लिए एयर एशिया की फ्लाइट दोपहर 12 बजे रांची आएगी और दोपहर 12:30 बजे कोच्चि के लिए रवाना होगी. इंडिगो की देवघर फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे रांची पहुंचेगी और 12:40 बजे देवघर के लिए रवाना होगी. इंडिगो की जयपुर-रांची-जयपुर फ्लाइट सुबह 9:05 बजे रांची पहुंचेगी और 9:35 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी. एयर एशिया की दिल्ली-रांची-दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट रांची में सुबह 8:15 बजे आएगी और श्रीनगर के लिए सुबह 8:45 बजे रवाना होगी. एयर एशिया की बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु-कोच्चि फ्लाइट सुबह 7:25 बजे रांची पहुंचेगी और 7:55 बजे कोच्चि के लिए रवाना होगी. इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-high-court-asked-the-government-how-many-cases-of-mnrega-scam-were-there-in-acb/">हाईकोर्ट

ने सरकार से पूछा- ACB में मनरेगा घोटाले के कितने केस दर्ज हुए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही