Search

 
 
 

सऊदी अरब में हवाई सेवाएं प्रभावित, उमराह पर जाने वाले 182 जायरीन की यात्रा टली

Ranchi News: अल-बदर ट्रैवल्स के माध्यम से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 47 जायरीन प्रभावित हुए. वहीं, दिल्ली से रवाना होने वाले 45 जायरीन के एक अन्य समूह की यात्रा भी टल गई. कुल 182 जायरीन की यात्रा प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है.
 
एयरपोर्ट पर मायूष जायरीन

Ranchi News: उमराह के मुकद्दस सफर पर जाने वाले जायरीन को उस समय मायूसी हाथ लगी, जब सऊदी अरब में शटडाउन के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की सूचना मिली. इसके चलते उमराह के लिए रवाना होने वाले जायरीन की यात्रा फिलहाल टल गई.

 

अल-बदर ट्रैवल्स के माध्यम से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 47 जायरीन प्रभावित हुए. वहीं, दिल्ली से रवाना होने वाले 45 जायरीन के एक अन्य समूह की यात्रा भी टल गई. कुल 182 जायरीन की यात्रा प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है.

इसे भी पढ़ें: 

रांची एयरपोर्ट पर जायरीन को विदा करने के लिए उनके परिजन, रिश्तेदार और परिचित पहुंचे थे. सभी अपने पवित्र यात्रा पर रवाना करने के लिए उत्साहित थे, लेकिन उड़ानें रद्द होने की खबर  खुशियों पर विराम लगा दिया. 

 

अल-बदर ट्रैवल्स के मोहम्मद दानिश ने बताया कि सऊदी अरब सरकार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति मिलने के बाद उमराह यात्रा की नई तारीख घोषित की जाएगी. उन्होंने जायरीन को आश्वस्त किया कि तारीख में बदलाव के कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा.

 

इसी यात्रा समूह के साथ रांची के मनीटोला स्थित फिरदौस नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार शाहिद खान भी अपने 13 सदस्यीय परिवार के साथ 15 दिवसीय उमराह यात्रा पर जाने वाले थे. यात्रा को लेकर परिवार में काफी उत्साह था, लेकिन अचानक उड़ानें रद्द होने से उनकी योजनाएं भी प्रभावित हो गई. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही