Search

 
 
 

झारखंड में लंबित छात्रवृत्ति को लेकर आइशा ने मंत्री रामदास अठावले को सौंपा ज्ञापन

आज AISA के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले से मुलाकात की.
 

New Delhi : आज AISA के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले से मुलाकात की. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर झारखंड में अनुसूचित जाति (SC) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों की केंद्र सरकार द्वारा रोकी गई छात्रवृत्ति को तत्काल जारी करने की मांग की.

Uploaded Image

AISA ने ज्ञापन में बताया कि झारखंड में Pre-Matric (कक्षा 9वीं–10वीं) एवं Post-Matric छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2023–24, 2024–25 एवं 2025–26 के लिए अब तक जारी नहीं की गई है.

 

संगठन के अनुसार, राज्य सरकार का स्पष्ट कहना है कि केंद्र सरकार से केंद्रांश की राशि प्राप्त नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति भुगतान बाधित है. इसका सीधा असर गरीब, दलित एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों पर पड़ रहा है, जो आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं.

 

AISA ने केंद्र सरकार से मांग की कि झारखंड सरकार को छात्रवृत्ति की लंबित राशि तत्काल जारी की जाए, ताकि लाखों छात्रों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके.

 

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो जिस तरह झारखंड की सड़कों पर छात्र आंदोलन तेज किया गया है, उसी तरह दिल्ली में भी आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी.

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान AISA झारखंड राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पदीप, दिल्ली सचिव अभिज्ञान, बिहार राज्य सचिव डॉ. सब्बीर, उत्तर प्रदेश सचिव शिवम सफीर एवं अनुभव कुमार उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही