Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत दौरे पर आये अजय बंगा कोरोना पॉजिटिव, आज पीएम मोदी से करने वाले थे मुलाकात

LagatarDesk :  वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय बंगा दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. नई दिल्ली में नियमित जांच के दौरान अजय बंगा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. अमेरिकी वित्त विभाग ने यह जानकारी दी है. यूएस के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने कहा कि अजय बंगा नियमित परीक्षण के दौरान कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं. कोविड की गाइडलाइन के तहत उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. वर्ल्ड बैंक के अगले अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा को जर्मनी, जापान फ्रांस, इटली, बांग्लादेश, कोटे डी आइवर, कोलंबिया, मिस्र, घाना, केन्या, सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य और संयुक्त राष्ट्र का समर्थन मिल चुका है. अब देखना होगा कि अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष बनते हैं या नहीं. (पढ़ें, राहुल">https://lagatar.in/rahuls-punishment-changed-the-countrys-politics-mallikarjun-kharge-called-a-party-meeting-this-evening/">राहुल

को सजा से देश की राजनीति बदली, मल्लिकार्जुन खरगे ने आज शाम पार्टी की बैठक बुलाई, संसद में तेज होगा हंगामा)

पीएम, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री से करने वाले थे मुलाकात

अजय बंगा इन दिनों अपने वैश्विक दौरे पर हैं. वह अफ्रीका, यूरोप, लैटिन अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं. . बंगा अपने वैश्विक दौरे के दौरान वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं, उद्यमियों, वकीलों, शिक्षाविदों, डवलपमेंट एक्सपर्ट, अधिकारियों, नोबेल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. भारत दौरा उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव है. बंगा भारत में दो दिन 23 मार्च और 24 मार्च को रहने वाले थे. अजय बंगा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले थे. इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मिलने का कार्यक्रम तय था. लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बैठक को टाल दिया गया. इसे भी पढ़ें : स्वच्छ">https://lagatar.in/millions-of-people-are-dying-due-to-lack-of-clean-water-and-sanitation-un/">स्वच्छ

जल और स्वच्छता के अभाव में लाखों लोग काल के गाल में समा रहे हैं : संयुक्त राष्ट्र

इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं अजय बंगा

अजय बंगा (63 वर्षीय) एक भारतीय-अमेरिकी हैं. जो फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं. उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था. अजय बंगा ने अपनी स्कूलिंग हैदराबाद पब्लिक स्कूल से पूरी की है. तब उनके पिता हरभजन सिंह बंगा सेना में अफसर थे और 1970 में हैदराबाद में ही तैनात थे. स्कूली पढ़ाई करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाख‍िला लिया. डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बैचलर डिग्री प्राप्त की. इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अहमदाबाद (IIM) से मैनेजमेंट की पढ़ाई की. अजय बंगा के पास 30 साल से ज्यादा का कारोबारी अनुभव है. अजय बंगा मास्टकार्ड में प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद के साथ-साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के भी सदस्य थे. उन्होंने अगस्त 2009 में मास्टकार्ड ज्वॉइन किया था और 2010 अप्रैल में प्रेसिडेंट और CEO बने थे. इससे पहले वे सिटीग्रुप एशिया-पैसिफिक रीजन के सीईओ थे. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-lpc-being-made-with-fake-signature-of-co/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया जा रहा एलपीसी

भारत में फिर पांव पसार रहा कोरोना

भारत में कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है. इन्फ्लूएंजा वायरस के मामलों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,134 नये कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये हैं. जबकि एक्टिव केस बढ़कर 7,026 हो गये हैं. नयी दिल्ली में बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 5.08 प्रतिशत रही, यहां कोरोना वायरस के 84 मामले दर्ज किये गये. इसे भी पढ़ें : त्योहार">https://lagatar.in/fankakashi-in-the-festival-there-is-not-a-grain-of-grain-in-the-house-how-will-the-stove-burn-further/">त्योहार

में फांकाकशी : घर में अनाज का एक दाना नहीं, आगे कैसे जलेगा चूल्हा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही