Search

 
 
 

अजय झा बने खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स के तकनीकी पदाधिकारी

Ranchi: बी.एस.पी. उच्च विद्यालय, सेक्टर-2 धुर्वा के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक अजय झा को खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स-2026 के प्रथम संस्करण में मलखंब प्रतियोगिता के लिए झारखंड से एकमात्र तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. यह प्रतियोगिता 2 से 4 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी.
 

Ranchi: बी.एस.पी. उच्च विद्यालय, सेक्टर-2 धुर्वा के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक अजय झा को खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स-2026 के प्रथम संस्करण में मलखंब प्रतियोगिता के लिए झारखंड से एकमात्र तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. यह प्रतियोगिता 2 से 4 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी. जिसमें उन्हें 31 मार्च को रिपोर्ट करना है.


अजय झा पिछले 34 वर्षों से शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने मलखंब, खो-खो, कबड्डी, योग, क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में हजारों खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है. वे झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव और मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष भी हैं.


इससे पहले वे खेलो इंडिया यूथ गेम्स, नेशनल गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, बीच गेम्स और विश्व चैंपियनशिप सहित कई बड़े आयोजनों में तकनीकी अधिकारी और निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं. उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही