Search

 
 
 

आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

Saraikela News: उन्होंने पत्र में पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिले मार्गदर्शन, स्नेह और सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते हुए मिले विश्वास और सम्मान को वे हमेशा महत्वपूर्ण मानेंगे. हरेलाल महतो ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वह आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव के पद से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं.
 
आजसू के केंद्रीय महासचिव

Saraikela News: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने पार्टी के केंद्रीय महासचिव पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अपने पत्र में हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी के साथ उनका जुड़ाव उनके लिए हमेशा सम्मान और गौरव का विषय रहा है. पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए वर्ष 2019 और 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का अवसर दिया. इसके अलावा राज्य के विभिन्न विधानसभा उपचुनावों में उन्हें प्रभारी और सह-प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी भी दी गई.

 

उन्होंने पत्र में पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिले मार्गदर्शन, स्नेह और सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते हुए मिले विश्वास और सम्मान को वे हमेशा महत्वपूर्ण मानेंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

हरेलाल महतो ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वह आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव के पद से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि आजसू पार्टी और उसके सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान हमेशा बना रहेगा.

 

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी से मिले अनुभव, सम्मान और मार्गदर्शन को वह भविष्य में भी जनहित और राजनीति में उपयोग करने का प्रयास करते रहेंगे. पत्र के अंत में उन्होंने आजसू पार्टी के उज्ज्वल भविष्य और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सफल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की कामना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही