Search

 
 
 

Ranchi News : 100 करोड़ की टैक्स वसूली के बावजूद बारिश में सड़कें बदहाल

Ranchi News : नगर निगम लोगों से नियमित रूप से टैक्स वसूल करता है, सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं की अभाव है. शहर में बारिश के दौरान सड़कों की स्थिति खराब है. पैदल चलने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. कई जगह सड़क जर्जर है.
 
एसएन गांगुली रोड पर जलजमाव

Ranchi News : नगर निगम हर साल शहरवासियों से करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में वसूल करता है. 2026 में करीब 100 करोड़ की टैक्स वसूली किया था. बावजूद इसके शहर के कचहरी रोड, मधुकम रोड, खिजुर टोला, जयपुर रोड समेत अन्य सड़कों का हाल बेहाल है. शहर के नालियों और सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है. लोगों ने कहा कि हर साल नगर निगम टैक्स वसूल रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस टैक्स के रूप में जमा हुई राशि का इस्तेमाल शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाना चाहिए था. लोगों ने बताया कि पैसे का इस्तेमाल शहर में बेहतर सड़क बनाने के लिये खर्च करना चाहिए. खुले नाली पर स्लेप लगाना चाहिए था. जल निकासी की भी व्यवस्था होनी चाहिए.

Uploaded Image

रातु रोड खटाल की सड़क

 

बारिश शुरू होते ही कई सड़कों की स्थिति हो जाती है खराब

बारिश के मौसम में शहर की स्थिति नगर निगम की व्यवस्थाओं और लोगों की मूलभूत सेवाओ में शून्य नजर आ रही है. नगर निगम के 50 मीटर की दूरी पर पुरानी निगर निगम कार्यालय रोड भी जर्जर है. इसके अलावा कई इलाकों में लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. बारिश शुरू होते ही कई सड़कों की स्थिति और खराब हो जाती है. कहीं सड़क जर्जर है तो कहीं लंबे समय से सड़क नहीं बन सकी है. इसके कारण लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

Uploaded Image

पंडरा रोड पंचशील नगर में जलजमाव

 

वार्ड -1 में सड़क की स्थिति खराब

वार्ड-1 कांके-जयपुर रोड के कई इलाकों में सड़क की स्थिति ठीक नहीं है. स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ की समस्या बढ़ जाती है. लंबे समय से सड़क निर्माण या मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. 

Uploaded Image

सूचना भवन के पास जलजमाव

 

वार्ड-5 में भी सड़क निर्माण की जरूरत

वार्ड-5 बरियातू में भी कई जगहों पर सड़क की स्थिति बेहतर में नहीं है. बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. इन सड़कों पर पानी जम जाता है. नगर निगम लोगों से नियमित रूप से टैक्स वसूल करता है, सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं की अभाव है. शहर में बारिश के दौरान सड़कों की स्थिति खराब है. पैदल चलने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. कई जगह सड़क जर्जर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही