Search

 
 
 

आजसू को झटके पर झटका, अब डॉ रीना ने छोड़ा आजसू का दामन

आजसू को झटका पर झटका ही मिलता जा रहा है. अब सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रही डॉ रीना गोडसोरा ने आजसू का दामन छोड़ दिया है. उन्होंने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को दे दी है.
 

Ranchi :  आजसू को झटका पर झटका ही मिलता जा रहा है. अब सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रही डॉ रीना गोडसोरा ने आजसू का दामन छोड़ दिया है. उन्होंने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को दे दी है. 

 

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से सभी पदों से इस्तीफा दे रही हैं. इधर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने आदेश जारी कर कहा है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के अनुशंसा पर और केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार डॉ. रीना गोडसोरा को तमाम पदों से मुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल हटाया जाता है. वहीं रविवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार साहू ने भी इस्तीफा दे दिया था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही