Search

आजसू पार्टी ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई, दी श्रद्धांजलि

Chandwa : आजसू पार्टी के कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई. प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दूबे उर्फ राजा दुबे, प्रखंड उपाध्यक्ष सह प्रखंड सचिव रूपेश उरांव, ऋषि शर्मा,आशीष कुमार, श्याम कुमार, बद्री ठाकुर, सौरभ कुमार वर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विवेक कुमार दूबे ने कहा कि 1897 से 1900 के बीच बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया. आदिवासियों के अधिकार, सभ्यता व संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने ऐसा काम किया कि लोगों ने उन्हें भगवान का दर्जा दे दिया. 3 फरवरी 1900 को चक्रधरपुर के जमकोपाई जंगल से अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ऐसा कहा जाता है कि बिरसा मुंडा को 9 जून 1900 को अंग्रेजों ने जहर देकर रांची कारागार में मार डाला था. आज भी बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुंडा को लोग भगवान की तरह पूजते हैं. आज के युवाओं को उनके बलिदान से सीख लेकर उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : विकास">https://lagatar.in/a-village-in-ichak-of-hazaribagh-is-far-away-from-development-no-road-no-electricity-thirst-is-quenched-by-chuan/">विकास

से कोसों दूर है हजारीबाग के इचाक का एक गांव, न सड़क, न बिजली, चुआं से बुझती है प्यास  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//