Ranchi : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी तैयारियों को चाक-चौबंद करने में जुट गया
है. हालांकि किसी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की
है. चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आजसू पार्टी ने प्रखंड वार महिला प्रभारियों की नियुक्ति की
है. आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि महिला प्रभारियों की नियुक्ति से रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव अभियान को मजबूती
मिलेगी. गांव एवं वार्ड स्तर की महिला कार्यकर्ताओं की टीम को और मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान की गति और तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाएंगी. उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर ग्राम संवाद का नेतृत्व भी करेंगी.
महिला प्रभारियों की सूची गोला - नीरु शांति भगत एवं निर्मला भगत
दुलमी - पार्वती देवी एवं सरिता देवी
चितरपुर - वीणा चौधरी
रामगढ़ ग्रामीण - वीणा देवी
रामगढ़ नगर - वर्षा
गाड़ी एवं अनिता साहू
रामगढ़ छावनी - बबीता देवी
निर्मला भगत को मांडर में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी
इसके साथ ही पार्टी ने झारखंड आंदोलनकारी एवं सरना रत्न स्व. वीरेंद्र भगत की पत्नी एवं रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत को मांडर विधानसभा क्षेत्र में संगठन का पुनर्गठन एवं विस्तार की जिम्मेदारी दी
है. इसे लेकर देवशरण भगत ने कहा कि निर्मला भगत मांडर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने की जिम्मेवारी पार्टी ने दी
है. मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड मांडर, चान्हो, इटकी, बेड़ो,
लापुंग में आजसू पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों को गति
देंगी. कहा कि हमारा मकसद है कि आजसू पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचे और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा
है. इसे भी पढ़ें – सदानी">https://lagatar.in/sadani-flag-inaugurated-motorcycle-rally-taken-out/">सदानी
झंडा का हुआ लोकार्पण, निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली [wpse_comments_template]
Leave a Comment