Latehar News: आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि अलग झारखंड राज्य बनाने का सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है. जिस उम्मीद के साथ झारखंड को बनाया गया था, वह अभी भी अधूरा है. सुदेश महतो रविवार को जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में आजसू पार्टी के एकदिवसीय युवा सम्मेलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें:
उन्होने आगे कहा कि युवाओं के सपनों के झारखंड बनाने के लिए आजसू पार्टी कृतसंकल्पित है. अब झारखंड के नवनिर्माण में पार्टी अपनी भूमिका निभाएगी. सुदेश ने कहा कि लातेहार जिले में कई खनन परियोजनाएं हैं और करीब एक दर्जन शुरू होने वाली हैं. लेकिन अभी तक विस्थापितों को उनका हक नहीं मिला. उन्होने कहा कि कोलियरी खुलने से पहले कार्पोरेट घरानों को विस्थापितों से सीधा संवाद कर उनके शंकाओं का समाधान करना आवश्यक है.
उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में संगठित अपराधों को बढ़ावा दिया जा रहा है. कार्यक्रम में मैट्रिक में सफल छात्र एवं छात्राओं को आजसू पार्टी की ओर से प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान ही चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह बालूमाथ निवासी विक्रांत कुमार सिंह समेत दर्जनों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
सुदेश महतो ने उन्हें माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया. इससे पूर्व आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत का स्वागत किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह युवा जिला प्रभारी शंकर उरांव व संचालन मुकेश यादव ने किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
