Search

 
 
 

आजसू ने गेस्ट फैकल्टी की बहाली पर उठाए सवाल

 
Ranchi : आजसू छात्र संघ ने रांची विश्वविद्यालय में 2022 में हुए गेस्ट फैकल्टी बहाली पर धांधली का आरोप लगाया है. इसे लेकर राजभवन से शिकायत की है. रांची विश्वविद्यालय के आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा कि अतिथि शिक्षक नियुक्ति 2022 प्रक्रिया में भारी पैमाने पर विश्वविद्यालय द्वारा सारे नियम कायदे कानून को ताख पर रखकर अपने चहेतों को अतिथि शिक्षक के पद पर विश्वविद्यालय प्रशासन में नौकरी दी. उन्होंने आगे कहा कि 2022 अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी विषय में मेरिट लिस्ट का पालन नहीं किया गया है, जिसका जीता जागता उदाहरण इतिहास विषय का मेरिट लिस्ट, पॉलिटिकल साइंस विषय का मेरिट लिस्ट, केमिस्ट्री का मेरिट लिस्ट, कॉमर्स का मेरिट लिस्ट है. आरोप लगाने वालों में बिपिन यादव, राहुल कुमार, विक्रम यादव, अकाश नयन, मनजीत, प्रियांशु शर्मा, विशाल कुमार यादव, अभिषेक साहू शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : रास">https://lagatar.in/rashtriya-swayamsevak-sangh-elections-jmms-pressure-bore-fruit-sarfaraz-ahmed-will-be-the-candidate/">रास

चुनाव: झामुमो का दबाव रंग लाया, सरफराज अहमद होंगे प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही