Search

निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस वसूली पर रोक की मांग, आजसू ने रांची डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन

Ranchi :  अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने आज रांची उपायुक्त के नाम पर ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूलों में री-एडमिशन के नाम पर फीस वसूली पर रोक की मांग की है. 

 

संघ ने आरोप लगाया कि रांची जिले के अंतर्गत आने वाले कई निजी स्कूल अभिभावकों पर दबाव बनाकर री-एडमिशन के नाम पर फीस वसूल रहे हैं, जो शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के नियमों का उल्लंघन है.

 

ज्ञापन के माध्यम से आजसू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी कई वर्ष पहले री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से अवैध तरीके से फीस वसूली पर रोक लगाने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद निजी स्कूल मनमाने ढंग से विभिन्न मदों के नाम पर अभिभावकों से पैसे की वसूली कर रहे हैं.

 

संघ ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस दिशा में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो अखिल झारखंड छात्र संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा.

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय संयोजक राजेश सिंह सहित अमन साहू, सन्नी सिंह, राज दुबे, अंकित कुमार, अमित मिंज, संजू तिर्की और शुभ राठी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp