Search

 
 
 

अंबेडकर जयंती पर आजसू के राज्यभर में कार्यक्रम, सुदेश महतो देंगे श्रद्धांजलि

अंबेडकर जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी द्वारा मंगलवार को राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
 

Ranchi : अंबेडकर जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी द्वारा मंगलवार को राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुदेश महतो सुबह 9 बजे पिठौरिया चौक पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इसके बाद वे सिल्ली, सोनाहातु और खिजरी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

 

वहीं, आजसू पार्टी की रांची महानगर इकाई द्वारा हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में सुबह 11 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर डॉ. देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी समेत पार्टी के कई केंद्रीय नेता मौजूद रहेंगे.अंबेडकर जयंती के इस आयोजन के माध्यम से आजसू पार्टी सामाजिक न्याय और समता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही