Search

ट्रेजरी से फर्जी निकासी में 30-40 करोड़ के घोटाले का अनुमान : राधाकृष्ण किशोर

Garhwa: राज्य में ट्रेजरी से फर्जी निकासी पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्पष्ट किया है कि बीते वर्षों में हुए सभी मामलों की गहराई से जांच कराई जाएगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को राहत नहीं दी जाएगी.
 
गढ़वा दौरे के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2000 से लेकर अब तक के सभी संदिग्ध लेन-देन की पड़ताल होगी. शुरुआती जांच में बोकारो और हजारीबाग जिलों में सबसे अधिक गड़बड़ी सामने आई है. अब तक करीब 30 से 40 करोड़ रुपये के घोटाले का अनुमान लगाया गया है.
उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी चर्चा हो चुकी है और सरकार इसे बेहद गंभीरता से ले रही है. मंत्री ने दोहराया कि सरकारी खजाने को हुए नुकसान की भरपाई हर हाल में कराई जाएगी.

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य के 24 जिलों में स्थित सभी 33 कोषागारों की जांच कराई जाएगी. जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ने पर दोषियों की चल और अचल संपत्ति जब्त कर राशि की वसूली की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही