Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई बाद में

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो सकी. इस पर अब बाद में सुनवाई होगी. हालांकि कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि अभी निर्धारित नहीं की है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची की पीठ में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई निर्धारित थी.
 

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो सकी. इस पर अब बाद में सुनवाई होगी. हालांकि कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि अभी निर्धारित नहीं की है.


सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची की पीठ में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई निर्धारित थी. लेकिन समय की कमी से आज सुनवाई नहीं हुई. हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के उस आदेश के चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें ईडी के समन की अवहेलना के मामले में पीएमएलए कोर्ट में उपस्थिति से छूट दी गयी थी. लेकिन ट्रायल का सामना करने का आदेश दिया गया था.


उल्लेखनीय है कि ईडी ने जांच के दौरान मुख्यमंत्री को समन भेजा था. लेकिन वह कई समन के आलोक में ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुए थे. इस बात के मद्देनजर ईडी ने समन की अवहेलना के मामले में कार्रवाई करने के लिए पीएमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी. पीएमएलए कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेने के बाद हेमंत सोरेन के खिलाफ नोटिस जारी किया था. इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी थी. हाईकोर्ट ने उन्हें निचली अदालत में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दे दी थी. लेकिन ट्रायल का सामना करने का आदेश दिया था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही