Search

 
 
 

Ranchi News: खेलगांव में आजसू महिला अधिवेशन 4 जुलाई को

आजसू पार्टी के अनुषंगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ का राज्य स्तरीय महिला अधिवेशन 4 जुलाई को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित होगा.
 

Ranchi: आजसू पार्टी के अनुषंगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ का राज्य स्तरीय महिला अधिवेशन 4 जुलाई को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित होगा. अधिवेशन में झारखंड के सभी पंचायतों से महिला प्रतिनिधि भाग लेंगी. कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो करेंगे.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/is-this-the-beginning-of-the-end-for-the-jharkhand-polices-authority

हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय महासचिव एवं रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य महिलाओं की संगठनात्मक भागीदारी को मजबूत करना और भविष्य की रणनीति तय करना है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा.

 

पहले सत्र में संगठन को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा. साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा भी घोषित की जाएगी. इस सत्र में राज्य के सभी 24 जिलों से प्रखंड स्तर के प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे.

 

दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसमें पंचायत स्तर तक की महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. ओपन सत्र में पहले सत्र में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, नव-चयनित पदाधिकारियों और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की सार्वजनिक घोषणा की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही