Search

 
 
 

सोमवार से आठ जिलों के आजसू कार्यकर्ता पहुंचेंगे रांची, सीएम के नाम भेजेंगे मेमोरेंडम

 
Ranchi: आजसू पार्टी राज्य सरकार के वादों को याद दिलाने के लिए सोमवार से अभियान चलाएगी. इसे लेकर आठ जिलों के कार्यकर्ता हस्ताक्षरयुक्त मेमोरेंडम सीएम हेमंत सोरेन को भेजेंगे. पहले कार्यकर्ता मोरहाबादी पहुंचेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय कूच करेंगे. यह अभियान आठ सितंबर तक चलेगा. तीनों दिन आठ-आठ जिलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की टोली मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से मुख्यमंत्री सचिवालय जाएंगे और स्मरण पत्र सौंपेगे.

तिथिवार जिलों की सूची

  • छह सितंबर को बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, पलामू, लातेहार और गढ़वा के कार्यकर्ता समर्थक रांची आएंगे.
  • सात सितंबर को रामगढ़, गोड्डा, कोडरमा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ से कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे.
  • आठ सितंबर को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें- RIMS:">https://lagatar.in/rims-juniors-were-ragging-seniors-fiercely-know-the-whole-matter/">RIMS:

जूनियर कर रहे थे सीनियर्स की रैगिंग, जमकर मारपीट, जानें पूरा मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही