Search

 
 
 

आजसू का गुरुवार को राज्य भर में न्याय मार्च, 7 सूत्री मांगों को लेकर डीसी कार्यालय घेरेंगे कार्यकर्ता

 
  • रांची में बापू वाटिका मोरहाबादी से पैदल मार्च कर समाहरणालय में हल्ला बोलेंगे कार्यकर्ता
  • झारखंडी भावना और जनादेश के साथ विश्वासघात करने वाली सरकार से ऊब चुकी है जनता : डॉ देवशरण भगत
Ranchi : आजसू पार्टी गुरुवार को राज्य भर में न्याय मार्च निकालेगी. पार्टी के कार्यकर्ता सात सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे. रांची में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित बापू बाटिका से पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय तक जायेंगे. आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बुधवार को कहा कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डॉ देवशरण भगत ने राज्य सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में झारखंडी भावना, उम्मीद और जनादेश के साथ जो विश्वासघात किया है, उससे जनता ऊब चुकी है. सरकार ने युवा, किसान, मजदूर, गरीब, बुजुर्ग सभी को ठगने का काम किया है. तीन साल में कोई वैकेंसी नहीं, परीक्षा नहीं. नियुक्तियां और बहाली नहीं. जबकि खुद मुख्यमंत्री का वादा पब्लिक डोमेन में है कि सत्ता में आते ही पहले साल पांच लाख नौकरियां देंगे.

जनादेश का हिसाब लेने के लिए निकाला जाएगा न्याय मार्च

डॉ. भगत ने कहा कि बड़े पैमाने पर संसाधनों की लूट और भ्रष्टाचार से राज्य का विकास अवरूद्ध हो रहा है. अराजकता का वातावरण है. राज्य की छवि लगातार खराब हो रही है. गुरुवार को आजसू पार्टी महज विरोध की खातिर पूरे राज्य में न्याय मार्च नहीं निकालेगी, बल्कि राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता को विचार, मंथन और जनादेश का हिसाब लेने के लिए भी जगाएगी.

आजसू सूप्रीमो ने न्याय मार्च को लेकर बनाई है रणनीति

न्याय मार्च को लेकर डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. खुद केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने न्याय मार्च को लेकर रणनीति तैयार की है. इसे लेकर सभी स्तर के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की है. ज्ञात हो कि आजसू पार्टी अप्रैल को सामाजिक न्याय महीना के रूप में मना रही है. इस दौरान कई कार्यक्रम किए जाने हैं. इसे भी पढ़ें – लाठीचार्ज">https://lagatar.in/bjps-silent-march-against-lathicharge-funeral-procession-and-effigy-burning/">लाठीचार्ज

के खिलाफ भाजपा का मौन जुलूस, शवयात्रा व पुतला दहन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही