Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऐतिहासिक होगा आजसू का तीन दिवसीय महाधिवेशन : अमित पांडेय

Advertisement
Advertisement
Latehar : आगामी 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आजसू पार्टी का तीन दिवसीय महाधिवेशन होगा. इस अधिवेशन में लातेहार जिला के हर पंचायत से आजसू नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे. इस आशय की जानकारी आजसू जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने दी. श्री पांडेय ने कहा कि यह तीन दिवसीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा और आगामी चुनावों में झारखंड की दशा और दिशा दोनों तय करेगी. पांडेय ने कहा कि आज पूरा प्रदेश आजसू की ओर आश भरी निगाहों से देख रहा है. इससे पहले आजसू पार्टी की एक बैठक बुधवार को शहर के चंदनडीह मुहल्ले में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में श्री पांडेय ने जिले के हर पंचायत व गांव से आजसू कार्यकर्ताओं को उक्त महाधिवेशन में भाग लेने की अपील की. कहा कि इस महाधिवेशन में प्रदेश से आजसू के एक लाख पदेन पदाधिकारी भाग लेंगे. इस महाअधिवेशन से आजसू पूरे प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी. उन्होंने आजसू और सुदेश महतो के नीति व सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/prostitution-exposed-in-patna-25-including-13-women-arrested/">पटना

में देह व्यापार का खुलासा, 13 महिला समेत 25 पकड़े गए

ये रहे उपस्थित

बैठक में केंद्रीय सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता नीतेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र दास, जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर, नगर अध्यक्ष नितेश जायसवाल, सदर प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, सचिव श्याम प्रसाद, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, महिला मोर्चा रीमा देवी, चिंता देवी, मालती देवी, पूजा देवी, प्रतिभा देवी, अभिजीत कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार दुबे व अंकित कुमार समेत आजसू के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पटनाः">https://lagatar.in/patna-fodder-scam-case-lalu-appears-in-cbi-special-court/">पटनाः

चारा घोटाला मामला, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में लालू हुए पेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही