Search

 
 
 

हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ आजसू का 12 मार्च को युवा आक्रोश मार्च

 
Ranchi : झारखंड की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी आजसू ने हेमंत सरकार पर रोजगार और नियोजन नीति के नाम पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है. पार्टी ने फैसला किया है कि सरकार की नीति के खिलाफ आगामी 12 जनवरी को युवा आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. मार्च धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान से ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान तक जाएगी. यह फैसला शुक्रवार को आजसू के हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय में लिया. अखिल झारखंड छात्र संघ की एक बैठक में पार्टी ने ये फैसला लिया. बैठक में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, संघ के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय भगत, संघ के अध्यक्ष गौतम सहित छात्र संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - कॉलेजियम">https://lagatar.in/regarding-the-recommendations-of-the-collegium-the-central-government-told-the-supreme-court-will-send-the-names-of-44-judges-by-saturday/">कॉलेजियम

की सिफारिशों को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, 44 जजों के नाम शनिवार तक भेज देंगे

सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य ठगा जा रहा

देवशरण भगत ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2019 के मैनिफेस्टो में झामुमो ने रोजगार और नियोजन नीति से जुड़े जितने वादे किए थे, सभी फेल हुए हैं. राज्य के युवाओं को आज ठगा जा रहा है. सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य आज खराब हो रहा है. युवाओं का यही आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देगा.

आक्रोश मार्च में शामिल हों युवा

देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा ली गयी सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा का पिछले दिनों मार्कशीट जारी हुआ. उसमें किस तरह से युवाओं को ठगा गया, वे सब जानते हैं. उन्होंने राज्य के सभी युवाओं से पार्टी के आगामी आक्रोश मार्च में शामिल होने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें - रिटायरमेंट">https://lagatar.in/8-years-retirement-passedteacher-yearned-for-pension-rdde-took-cognizance/">रिटायरमेंट

के 8 साल बीते, पेंशन को तरस सही शिक्षिका,RDDE ने लिया संज्ञान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही