Search

 
 
 

Latehar News: नक्सली रवींद्र गंझू की निशानदेही पर AK-56 व कारतूस बरामद

गिरफ्तार नक्सली रवींद्र गंझू की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा बलों ने चंदवा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. और उसकी निशानदेही पर बरगद पेड़ के नीचे छुपाये गए AK-57 राइफल समेत समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है.
 
Latehar News

Latehar: गिरफ्तार नक्सली रवींद्र गंझू की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा बलों ने चंदवा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. और उसकी निशानदेही पर बरगद पेड़ के नीचे छुपाये गए AK-57 राइफल समेत समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है.

Uploaded Image

बता दें कि लातेहार पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा 209 बटालियन ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसका नाम स्पेशल ओपीएस कांति दिया गया था. इस दौरान बांझी टोला, चंदवा के जंगल स्थित बरगद पेड़ के पास से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय रिजनल कमिटी सदस्य 20 लाख के ईनामी रविन्द्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझु को गिरफ्तार किया गया था. उसकी निशानदेही पर कई स्वचालित हथियार एवं गोली की बरामदगी की गई थी. इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड में लेकर सख्ती से पूछ-ताछ की.

इसे भी पढ़ें: 

पूछताछ में उग्रवादी रविन्द्र गंझू के द्वारा कई अन्य काण्डों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. पुनः उसके निशानदेही पर हथियारों की बरामदगी की गई है. इस आशय की जानकारी एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर रविन्द्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझू (43)  पिता रामब्रत गंझू (हेसला, बांझी टोला थाना बेतर ओपी चन्दवा) पिछले करीब 30 वषों से संगठन से जुड़कर संगठन में सक्रीय रहा है. यह सुरक्षा बलो के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल रहा है. कुख्यात माओवादी रविन्द्र गंझू के विरुद्ध लातेहार जिला 41, लोहरदगा जिला 87. गुमला जिला 27 कुल 155 कांड दर्ज है.

 

रिमांड में लेने के बाद निशानदेही पर बरामद सामानों की सूची

एक स्वचालित हथियार AK56
स्वचालित हथियार - AK 56 का दो मैगजीन, 
90 चक्र जिंदा कारतूस
एक काले रंग का पाउच

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही