Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अलर्ट : 15 फरवरी से बड़े बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Ranchi :  बिजली चोरी और बिजली बिल बकाएदारों के खिलाफ जेबीवीएनएल बड़ी कारवाई करने की तैयारी में है. 15 फरवरी से जेबीवीएनएल बड़े बकायेदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज करायेगा. साथ ही इन पर कार्रवाई की जायेगी. उनका लाइन काटा जायेगा. किसी भी बकायेदार को बक्शा नहीं जायेगा. बिजली चोरी के मामले में केस दर्ज किये जाने के बावजूद भी जिन लोगों ने भुगतान नहीं किया गया है, उनके खिलाफ वारंट जारी किये जायेंगे. इसमें वैसे बकाएदार शामिल हैं, जो अपना बिजली बिल 6 महीने से नहीं दिये हैं या फिर जिनका लाखों बिजली बिल बकाया है. यह निर्देश जेबीवीएनएल के कार्मिशियल जीएम मनीष कुमार ने दिया है. (पढ़ें, 20">https://lagatar.in/jharkhand-governments-gift-to-4401-urdu-teachers-after-20-years-now-they-will-get-regular-salary/">20

साल बाद झारखंड सरकार का 4401 उर्दू शिक्षकों को तोहफा, अब मिलेगा नियमित वेतन)

आर्थिक दंड के रूप में 2 करोड़ से अधिक की वसूली की गयी

जीएम मनीष कुमार ने कहा कि अब पूरे राज्य में बड़े बकायेदारों और बिजली चोरी पर कार्रवाई तेज कर दी गयी है. इसी क्रम में पूरे राज्य में एपीटी ड्राइव चलाकर बिजली चोरों एवं बकायेदारों पर कार्रवाई की गयी है. 500 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है. साथ ही आर्थिक दंड के रूप में 2 करोड़ से अधिक की वसूली की गयी. निदेशक मनीष कुमार अपील की है कि सभी लोग बिजली चोरी से बचें. वैसे लोग जिनका बकाया लंबित है, वह जल्द से जल्द बकाया का भुगतान करके लाइन कटने और सर्टिफिकेट केस आदि समस्याओं से बच सकते हैं. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/rajendra-vishwanath-arlekar-appointed-as-new-governor-of-bihar/">बिहार

के नये राज्यपाल बने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, फागू चौहान मेघालय के गर्वनर नियुक्त

विभाग के टोल फ्री नंबर पर मिल रहे शिकायत पर हो रही कार्रवाई

निदेशक ने कहा कि बिजली चोरी जैसे टोका लगाकर बिजली का उपयोग, बिना मीटर के बिजली का उपयोग आदि शिकायत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर लगातार प्राप्त हो रहे हैं. शिकायत पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है. जीएम मनीष कुमार ने कहा कि अब कई तकनीक आ चुके हैं, जिससे बिजली चोरी का पता लगाना आसान हो गया है. विभाग इस पर कार्य कर रही है. जल्द ही एपीटी ड्राइव में तेजी लायी जायेगी और बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : महर्षि">https://lagatar.in/today-is-the-200th-birth-anniversary-of-maharishi-dayanand-saraswati-pm-modi-paid-tribute/">महर्षि

दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही