Search

 
 
 

बिहार के नये राज्यपाल बने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, फागू चौहान मेघालय के गवर्नर नियुक्त

 
Patna :  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के नये गवर्नर बने हैं. इससे पहले राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे. वहीं फागू चौहान को मेघालय का गर्वनर नियुक्त किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 प्रदेशों में नये राज्यपाल की नियुक्ति को स्वीकृति दी है. (पढ़ें, महर्षि">https://lagatar.in/today-is-the-200th-birth-anniversary-of-maharishi-dayanand-saraswati-pm-modi-paid-tribute/">महर्षि

दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन)

35 साल की उम्र में आर्लेकर ने राजनीति में रखा कदम 

बता दें कि राजेंद्र आर्लेकर का जन्म 23 अप्रैल 1954 को गोवा के पणजी में हुआ था. उन्होंने एमईएस कॉलेज, वास्को डी गामा, गोवा से अपनी पढ़ाई की. आर्लेकर बचपन से ही आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से जुड़े थे. आर्लेकर ने 35 साल की उम्र में (साल 1989 में) राजनीति में कदम रखा. इसे भी पढ़ें : नेतृत्वविहीन">https://lagatar.in/jharkhand-police-becomes-leaderless-who-will-be-new-dgp-suspense-remains-intact/">नेतृत्वविहीन

हुआ झारखंड पुलिस, कौन होंगे नए डीजीपी सस्पेंस बरकरार

गोवा सरकार में बने कैबिनेट मंत्री

राजेंद्र आर्लेकर गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री और गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं. साल 2012 में उन्हें गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था. उन्होंने तीन साल तक स्पीकर के रूप में अपनी भूमिका बनायी. फिर 2015 में कैबिनेट में फेरबदल के दौरान उन्हें गोवा का पर्यावरण और वन मंत्री नियुक्त किया गया. 6 जुलाई 2021 को उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया. जब बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया. इसे भी पढ़ें : नोएडा">https://lagatar.in/noida-fire-broke-out-in-slum-due-to-cylinder-explosion-2-children-burnt-alive-4-people-scorched/">नोएडा

: सिलेंडर फटने से झुग्गी में लगी आग, 2 बच्चे जिंदा जले, 4 झुलसे

गोवा विधानसभा को बनाया पेपर मुक्त

राजेंद्र आर्लेकर ने गोवा विधानसभा को पेपर मुक्त बनाया था. राजेंद्र आर्लेकर की इस पहल की आज भी सराहना होती है. गोवा विधानसभा ऐसा करने वाला पहला राज्य है. इसे भी पढ़ें : लोक">https://lagatar.in/lok-adalat-three-benches-of-jharkhand-high-court-executed-138-cases/">लोक

अदालत: झारखंड हाईकोर्ट की तीन बेंचों ने किया 138 मामलों का निष्पादन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही