Search

 
 
 

झारखंड के 15 जिलों में बढ़ती ठंड को लेकर अलर्ट जारी

 
Ranchi : रांची में शीतलहर चल रही है. आसमान पर भी घना कोहरा छाया हुआ है. धुंध की वजह से दो दिनों से धूप नहीं दिखायी दे रहा है. तापमान में आ रही लगातार गिरावट से ठंड बढ़ गयी है. इसको देखते हुए मौसम विभाग विभाग ने राज्य के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही अगले दो दिनों तक इन जिलों में घने कोहरे छाये रहने का पूर्वानुमान है. (पढ़ें, सुरेश">https://lagatar.in/suresh-vs-samri-lal-hc-instructs-samris-lawyer-dont-mislead/">सुरेश

vs समरी लाल: समरी के वकील को HC की हिदायत,”गुमराह न करें”, MLA के वकील ने मांगी माफी, जानिए कोर्ट में क्या हुआ)

इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग ने देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इन 9 जिलों में घना कोहरा और धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर कम हो जायेगी. वहीं विभाग ने इन छह जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कोहरे या धुंध की वजह से 7 जनवरी तक 200 मीटर विजिबिलिटी रहने का पूर्वानुमान है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/politics-intensified-regarding-nitish-kumars-solution-journey-jitan-ram-manjhi-raised-questions-on-officials/">नीतीश

कुमार की समाधान यात्रा को लेकर जीतन राम मांझी ने अधिकारियों पर खड़े किए सवाल

रांची में अगले चार दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 9 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. साथ ही 7 जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि 5 और 6 जनवरी को आसमान साफ रहेगा. इस दौरान तापमान न्यूनतम 9°C और अधिकतम 23°C के बीच रहेगा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-tempo-driver-killed-four-injured-in-two-tempo-collision/">साहिबगंज

: दो टेंपो की टक्कर में टेंपो ड्राइवर की मौत, चार घायल 

कोहरे के कारण रांची से कई फ्लाइट्स नहीं भर पायी उड़ान

बता दें कि रांची में कोहरे और वायुमंडल में 79% की आद्रता के कारण विजिबिलिटी कम हो गयी है. जिसकी वजह से रांची से कई फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर पायी. एयर एशिया की बंगलुरु से आने वाली I51621, इंडिगो की पुणे से आने वाली 6E6484, इंडिगो की कोलकाता से आने वाली 6E7623 और इंडिगो की दिल्ली से आने वाली 6E5037 उड़ान नहीं भर पायी. इसे भी पढ़ें : एसपी">https://lagatar.in/sp-gave-information-about-use-and-miss-use-of-social-media-to-school-children/">एसपी

ने स्कूली बच्चों को दी सोशल मीडिया के यूज और मिस यूज की जानकारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही