Search

 
 
 

झारखंड में दो दिनों के लिए अलर्ट जारी

 
Ranchi : झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है. बारिश, वज्रपात होने के साथ तेज हवा चलने वाली है. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा. यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 27 मार्च, 2024 को दी. राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.मौसम केंद्र के मुताबिक 28 और 29 मार्च को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर 30 मार्च को बारिश होने की संभावना है. इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है.मौसम केंद्र के अनुसार 31 मार्च को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है. इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-including-former-congress-leader-shot-dead-in-chainpur/">पलामू

: चैनपुर में गोली मारकर पूर्व कांग्रेस नेता समेत दो की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही