भर्ती घोटाला : अभिषेक बनर्जी की याचिका पर SC में 26 मई को सुनवाई
अबतक शहर में 76 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं
अब तक राजधानी रांची में कुल साढ़े तीन लाख शहरी कंज्यूमरों में से 68 हजार स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है. जिसमें 8 हजार नये कनेक्शन के तहत स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं. इसमें 3700 प्रीपेड हो चुका है. मालूम हो कि 5 नवंबर से एजेंसी ने पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 1 हजार मीटर लगाने का काम शुरू किया.स्मार्ट मीटर का मैसेज नहीं जा रहा तो निकट के बिजली ऑफिस से करें संपर्क
रांची के जिन कंज्यूमर्स के घर पर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है. जेबीवीएनएल की ओर से उनके खाते के विवरणी के बारे में एसएमएस भेजा जा रहा है. अगर वैसे उपभोक्ता जिनका स्मार्ट मीटर लग गया है और वे पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलवाना चाहते हैं या फिर उन्हें स्वागत संदेश प्राप्त नहीं हो रहा है तो वे निकट के डिविजन और सबडिविजन कार्यालयों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं.इस तरह कंज्यूमर खुद कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
-11 अंकों की उपभोक्ता खाता संख्या की सहायता से स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ता खुद को पंजीकृत करके स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ता लॉग इन पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं. - इसका लिंक जेबीवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट https://jbvnl.co.inके कंज्यूमर/सिटीजन कॉर्नर के तहत दिया गया है. -सबसे पहले, स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ता को रजिस्टर बटन पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा और आवश्यक विवरण भरना होगा. -इसके अलावा, 11 अंकों की उसी स्मार्ट प्रीपेड खाता संख्या के साथ उपभोक्ता अपने खाते में लॉग इन कर सकते हैं. और अपनी स्मार्ट प्रीपेड खाता जानकारी देख सकते हैं.
कंज्यूमर्स ऐसे खुद स्मार्ट मीटर रीचार्ज कर सकते हैं और मासिक विवरणी प्राप्त कर सकते हैं
-उपभोक्ता अपने विवरण जैसे प्रीपेड कनेक्शन विवरण, दैनिक खपत और प्रीपेड वॉलेट रिचार्ज इतिहास, मांग, वोल्टेज पैरामीटर, दैनिक और मासिक बिलिंग विवरण आदि देख सकते हैं. -मासिक बिलिंग के समय उपभोक्ता सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगे. उन उपभोक्ताओं के लिए जिन्होंने पहले ही भुगतान की गई सुरक्षा राशि के साथ नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है. -उपभोक्ता के प्रीपेड सिस्टम में शामिल होने के समय भुगतान की गई सुरक्षा राशि स्वचालित रूप से प्रीपेड वॉलेट राशि में परिवर्तित हो रही है. -इसके बाद, उपभोक्ताओं की दैनिक बिलिंग की जा रही है. वॉलेट बैलेंस राशि उपलब्ध वॉलेट बैलेंस से स्वचालित रूप से समायोजित हो रही है. -यदि किसी उपभोक्ता के वॉलेट का बैलेंस कम हो रहा है, तो सिस्टम स्वचालित रूप से उपभोक्ताओं को अपने प्रीपेड वॉलेट बैलेंस को रिचार्ज करने के लिए संदेश भेज रहा है. यह जानकारी उपभोक्ता को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जा रही है. -यदि उपभोक्ता अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो वे अधिक जानकारी के लिए अपने आपूर्ति कार्यालय मंडल/उपमंडल से संपर्क कर सकते हैं. -प्रीपेड वॉलेट बैलेंस रिचार्ज के लिए जेबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिचार्ज की सुविधा दी है. -उपभोक्ता प्रीपेड वॉलेट को केवल नकद भुगतान करके एटीपी काउंटरों के माध्यम से रिचार्ज कर सकते हैं या वे गूगल पे, फोन पे और भीम यूपीआई ऐप की मदद से प्रीपेड वॉलेट बैलेंस को रिचार्ज कर सकते हैं. -उपभोक्ता ऑनलाइन रिचार्ज कैसे कर सकता है. इसकी जानकारी जल्द ही https://jbvnl.co.inपर Consumer/Citizen Corner के अंतर्गत उपलब्ध होगी. अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता कभी भी जेबीवीएनएल कस्टमर केयर सेंटर से संपर्क कर सकते हैं. कस्टमर केयर से 1800-345-6570 / 1800-123-8745 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. - जिन उपभोक्ता का बैलेंस खत्म हो जायेगा, उसकी लाइन कटने भी लगेगी. रिचार्ज करने पर अपने आप लाइन चालू हो जाएगी परंतु RC DC चार्ज लगेगा. इसे भी पढ़ें -2000">https://lagatar.in/no-need-to-worry-about-exchanging-rs-2000-note-rbi-governor-shaktikanta-das/">2000
के नोट को बदलने के लिए परेशान होने की जरुरत नहीं- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास [wpse_comments_template]

Leave a Comment